Nrega Gram Panchayat New List 2024: जैसा कि हम सभी को पता है ग्रामीण अंचल में रह रहे लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराया जाता है. मनरेगा में काम करने वाले लोगों को सरकार द्वारा एक जॉब कार्ड (Job Card) दिया जाता है. इस योजना में किसी ग्राम पंचायत में काम करने वाले लोगों की पहचान उनके जॉब कार्ड द्वारा ही की जाती है, इसलिए मनरेगा योजना के तहत काम करने हेतु जॉब कार्ड की एक बड़ी भूमिका होती है।
यदि आपने भी कुछ ही समय पहले मनरेगा में काम पाने हेतु आवेदन किया है और आवेदन किए हुए आपको 15 दिनों से अधिक का समय हो गया है और आप अपना जॉब कार्ड चेक करना चाहते हैं तो आज के इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि आप किस तरीके से अपना जॉब कार्ड अपने ग्राम पंचायत की सूची (Nrega Gram Panchayat New List 2024) में ढूंढ सकते हैं, और कैसे इस जॉब कार्ड को आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Nrega Gram Panchayat New List 2024 का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | मनरेगा योजना (MGNREGA) |
विभाग का नाम | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
लेख का नाम | नरेगा ग्राम पंचायत नई लिस्ट (Nrega Gram Panchayat New List 2024) |
उद्देश्य | ग्रामीण (Rural) क्षेत्र के नागरिकों को 100 दिनों का रोजगार प्रदान करना |
लाभार्थी | मनरेगा जॉब कार्ड धारक |
आधिकारिक वेबसाइट | nrega.nic.in |
Table of Contents
Nrega Job Card की खासियत
जॉब कार्ड, नरेगा योजना में काम पाने हेतु एक गारंटी पत्र की तरह होता है जो पूरे साल में 100 दोनों का रोजगार पाने हेतु सरकार द्वारा गारण्टीत किया जाता है।
- नरेगा ग्राम पंचायत list में जॉब कार्ड धारको की एक सूचि होती है.
- एक जॉब कार्ड धारक अपने ही ग्राम पंचायत में काम पाने हेतु पात्र होता है.
- जॉब कार्ड धारकों को उनके मेहनताना की राशि सरकार द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी जाती है.
- नरेगा ग्राम पंचायत list में अपने जॉब कार्ड को कभी भी डाउनलोड किया जा सकता है.
नरेगा ग्राम पंचायत list कैसे चेक करें
यदि आप मनरेगा की ग्राम पंचायत की लिस्ट में जॉब कार्ड धारकों की सूची को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को आपको फॉलो करना होगा.
Step 1. NREGA Job Card की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले हमें NREGA Job Card की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे मनरेगा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – nrega.nic.in
Step 2. Gram Panchayat जॉब कार्ड चुनें
नरेगा जॉब कार्ड की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। हमें मनरेगा जॉब कार्ड सूची चेक करना है, इसलिए यहाँ ग्राम पंचायत सेक्शन में जाना है। फिर Generate Reports विकल्प को सेलेक्ट करना है।
![nrega-job-card-list-check](https://cdn.myrationcard.in/wp-content/uploads/2023/07/nrega-job-card-list-check-1.jpg)
Step 3. अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें
अब अगले स्टेप में भारत के सभी राज्यों का नाम जहाँ मनरेगा योजना संचालित है, खुल जायेगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। जैसे अगर आप यूपी से है तब यहाँ उत्तर प्रदेश को सेलेक्ट करें। अगर आप अन्य राज्य जैसे – राजस्थान, बिहार, गुजरात से है तो उसे सेलेक्ट कीजिये।
![nrega-job-card-list-check](https://cdn.myrationcard.in/wp-content/uploads/2023/07/nrega-job-card-list-check-2.jpg)
Step 4. जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत चुनें
इसके बाद नरेगा जॉब कार्ड सर्च करने का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ सबसे पहले वर्तमान वर्ष सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने जिला का नाम चुनें। इसके बाद अपने ब्लॉक का नाम चुनें। फिर अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन को सेलेक्ट कीजिये।
![nrega-job-card-list-check](https://cdn.myrationcard.in/wp-content/uploads/2023/07/nrega-job-card-list-check-3.jpg)
Step 5. Job Card विकल्प को सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपको मनरेगा रिपोर्ट चेक करने के लिए बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे। हमें नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है इसलिए यहाँ Job Card Related Reports वाले बॉक्स में जाना है। फिर Job Card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
![nrega-job-card-list-check](https://cdn.myrationcard.in/wp-content/uploads/2023/07/nrega-job-card-list-check-4.jpg)
Step 6. नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करें
जैसे ही जॉब कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करेंगे स्क्रीन पर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए राज्य, जिला, ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत का NREGA Job Card List खुल जायेगा। यहाँ क्रमांक और जॉब कार्ड धारक का नाम दिया रहेगा। यहाँ आप पूरी मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हो।
![nrega-job-card-list-check](https://cdn.myrationcard.in/wp-content/uploads/2023/07/nrega-job-card-list-check-5.jpg)
Step 7. नरेगा जॉब कार्ड नंबर सर्च करें
नरेगा जॉब कार्ड नंबर सर्च करने के लिए पहले जॉब कार्ड लिस्ट देखने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। जब स्क्रीन पर जॉब कार्ड लिस्ट खुल जाये तब लिस्ट में अपना नाम खोजें। लिस्ट में आपका नाम मिल जाने के बाद नाम के सामने जॉब कार्ड नंबर दिया रहेगा। इसे आप नोट कर सकते है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
नरेगा ग्राम पंचायत list (राज्यवार)
ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है। आप किन – किन राज्यों का Nrega Job Card List Online चेक कर सकेंगे, उन सभी राज्यों की सूची यहाँ टेबल में हमने दे दिया है। आप अपने राज्य का नाम चेक कर सकते है –
ANDAMAN AND NICOBAR (अंडमान और निकोबार) | ANDHRA PRADESH (आन्ध्र प्रदेश) |
ARUNACHAL PRADESH (अरुणाचल प्रदेश) | ASSAM (असम) |
BIHAR (बिहार) | CHANDIGARH (चंडीगढ़) |
CHHATTISGARH (छत्तीसगढ़) | DADRA & NAGAR HAVELI (दादर और नगर हवेली) |
DAMAN & DIU (दमन और दीव) | GOA (गोवा) |
GUJARAT (गुजरात) | HARYANA (हरियाणा) |
HIMACHAL PRADESH (हिमाचल प्रदेश) | JAMMU AND KASHMIR (जम्मू और कश्मीर) |
JHARKHAND (झारखंड) | KARNATAKA (कर्नाटक) |
KERALA (केरल) | LAKSHADWEEP (लक्षद्वीप) |
MADHYA PRADESH (मध्यप्रदेश) | MAHARASHTRA (महाराष्ट्र) |
MANIPUR (मणिपुर) | MEGHALAYA (मेघालय) |
MIZORAM (मिजोरम) | NAGALAND (नागालैंड) |
ODISHA (ओडिशा) | PONDICHERRY (पुन्दुचेरी) |
PUNJAB (पंजाब) | RAJASTHAN (राजस्थान) |
SIKKIM (सिक्किम) | TAMIL NADU (तमिलनाडु) |
TRIPURA (त्रिपुरा) | UTTAR PRADESH (उत्तर प्रदेश) |
UTTARAKHAND (उत्तराखंड) | WEST BENGAL (पश्चिम पंगाल) |
TELANGANA (तेलंगाना) | LADAKH (लदाख) |